• December 1, 2023

चोरी से मछली का शिकार कर एबुलेंस से ले जाते हुए तीन गिरफ्तार

चोरी से मछली का शिकार कर एबुलेंस से ले जाते हुए तीन गिरफ्तार
रामपुरा–उरई:- थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर के समीप जुहीका घाट से चोरी से मछली का शिकार कर सरकारी एम्बुलेंस से ले जाते समय तीन लोगों को पकड़ लिया गया हैं। जिसमे एम्बुलेंस का ड्राइवर लल्लन, मछली व्यापारी दिनेश कुमार तथा एक और साथी जितेन्द्र को पकड़ लिया गया हैं।
पंचनद पर बने जुहीका घाट पर काफी समय से गैर कानूनी तरीके से मछली का शिकार कर सरकारी एम्बुलेंस से औरैय्या ले जाकर बेचने का काम किया जा रहा था। जिसके चलते मत्स्य विभाग से जुहीका घाट पर मछली के शिकार का लाइसेंस लिये ठेकेदार को काफी समय से नुकसान का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को सुबह 5 बजे के लगभग रोजाना की तरह सरकारी एम्बुलेंस 102 निःशुल्क सेवा जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर UP-14 G 3392 में स्थानीय पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से नदी में शिकार कर पकड़ी गई मछली के साथ एम्बुलेंस के ड्राइवर लल्लन, जितेन्द्र व औरैय्या का मछली व्यापारी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया। नदी में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले दो स्थानीय युवक खिल्लु व भीकम इनका शिकार कर मछली को एम्बुलेंस में रखकर औरैय्या भेजते हैं। एम्बुलेंस औरैय्या अस्पताल की बताई जा रही हैं। पकड़े गये लोग औरैय्या निवासी हैं। एम्बुलेंस में 120 किलो मछली पकड़ी गई हैं।
     थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पौनिया ने बताया कि मत्स्य विभाग को सूचना दे दी गई हैं। ठेकेदार की तहरीर के आधार पर पकड़े गये उक्त लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया जा रहा हैं।

Related post

पहली बार चुनाव मैदान में कांग्रेस दिखेगी नदारत , बसपा के कारण शुरू हुए क्षरण की अंतिम परिणिति

  उरई |  आजादी के बाद चुनी जा रही 18 वीं लोकसभा  के लिए जिले के वोटर पांचवे चरण में 20 मई को मतदान करेंगे | यह पहली बार है…
पुलिस ने 42800 कीमत के खोए दो मोबाइल को किया बरामद

पुलिस ने 42800 कीमत के खोए दो मोबाइल को किया बरामद

  माधौगढ़-उरई | पुलिस की सक्रियता से खोए हुए दो मोबाइलों को बरामद कर लिया गया। खोए हुए मोबाइलों की कीमत 42800 रुपये थी। मिलने के बाद उन मोबाइल को…
अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी

  माधौगढ़-उरई | अज्ञात कारणों के चलते  रवि पुत्र शीतल निवासी भीमनगर थाना माधौगढ़ ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई,उसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *