• November 2, 2023

राजस्थान के लिये भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं वसुंधरा

राजस्थान के लिये भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं वसुंधरा

नई दिल्ली।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम भी शामिल है जिनसे पहले भाजपा हाईकमान द्वारा दूरी बनायी जा रही थी। साथ ही केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है जो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पार्टी की ओर से शामिल माने जाते हैं।
राजस्थान में विधानसभा के आम चुनाव के लिये भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची आज जारी की जिसमें 40 नेता शामिल हैं। इन नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम हैं।
अन्य नेताओं में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वशर्मा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति इरानी, गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर के नामों को भी रखा गया है।
इनके अलावा परूषोत्तम रूपाला, अर्जुन मुंडा, कैलाश चैधरी, किसन पाल गुर्जर, संजीव कुमार बालियान, अरूण सिंह, सीपी जोशी, राजेंद्र राठौर, सतीश पुनिया, ओमप्रकाश माथुर, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, नितिन पटेल, कुलदीप विश्नोई, चन्द्रशेखर, अलका गुर्जर, किरोड़ीलाल मीना, मनोज तिवारी, घनश्याम तिवारी, राजेंद्र गहलोत, अरूण चतुर्वेदी, कनकमाल काटरा, पीपी चैधरी और रंजीता कोली के नाम हैं।

Related post

पहली बार चुनाव मैदान में कांग्रेस दिखेगी नदारत , बसपा के कारण शुरू हुए क्षरण की अंतिम परिणिति

  उरई |  आजादी के बाद चुनी जा रही 18 वीं लोकसभा  के लिए जिले के वोटर पांचवे चरण में 20 मई को मतदान करेंगे | यह पहली बार है…
पुलिस ने 42800 कीमत के खोए दो मोबाइल को किया बरामद

पुलिस ने 42800 कीमत के खोए दो मोबाइल को किया बरामद

  माधौगढ़-उरई | पुलिस की सक्रियता से खोए हुए दो मोबाइलों को बरामद कर लिया गया। खोए हुए मोबाइलों की कीमत 42800 रुपये थी। मिलने के बाद उन मोबाइल को…
अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी

  माधौगढ़-उरई | अज्ञात कारणों के चलते  रवि पुत्र शीतल निवासी भीमनगर थाना माधौगढ़ ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई,उसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *